छत्तीसगढ़

CG : मंत्री चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर । वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को नवा रायपुर में संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने रेलवे ओवर ब्रिज, प्रवासी पक्षियों के लिए नेस्टिंग आइलैंड, सेक्टर-10 की सड़के, कार्यरत महिलाओं हेतु हॉस्टल, पीपल गार्डन शहरी वन (पीपल कुंज), सीबीडी आईटी बिल्डिंग, कम्पोजिट आयोग भवन, एनटीपीसी कार्यालय एवं ऑडिटोरियम भवन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फेयर ग्राउंड स्टेशन, श्रमिक कैंप सहित विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी अधोसंरचना परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नवा रायपुर में यातायात सुगम होगा, खेल अधोसंरचना मजबूत होगी और डिजिटल व प्रशासनिक सेवाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी। इस दौरान नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे l

kgnews

Recent Posts

जल संरक्षण का महाअभियान: मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

जल संरक्षण का महाअभियान: मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

रायपुर  जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण…

29 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…

राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…

राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…

36 minutes ago
राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…

39 minutes ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…

43 minutes ago
जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन

जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन…

49 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…

51 minutes ago