छत्तीसगढ़

CG : संडे छुट्टी गिने-चुने कर्मचारियों को, अस्पताल में हुआ बवाल …

कोरबा। गेवरा-दीपका स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनसीएच) में रविवार को संडे ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संडे ड्यूटी में कटौती कर दी गई है और इसके चलते असमानता की स्थिति बन रही है। कर्मचारियों ने बताया कि संडे ड्यूटी में कटौती कर दी गई है। एनसीएच केंद्रीय अस्पताल है, जहां गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा, देलवाड़ीह और कोरबा से रोज लगभग 300 ओपीडी मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों को समान रूप से ड्यूटी मिलनी चाहिए। स्टाफ ने मांग की कि या तो सभी को संडे ड्यूटी दी जाए या किसी को भी न दी जाए। साथ ही कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ जांच की मांग भी की गई है। विरोध की सूचना पर गेवरा एरिया की कार्मिक प्रबंधक सुधा शिंदे अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार काम करने और कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निभाने की समझाइश दी। शिंदे ने कहा कि अन्य एरिया में भी संडे ड्यूटी नहीं दी जा रही है। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, कार्यालय स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल  डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…

25 minutes ago
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

1 hour ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

1 hour ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

1 hour ago
पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

रायपुर  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

1 hour ago
गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

2 hours ago