CG : ग्रीन आर्मी ने टाटीबंध भुईया तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान …
रायपुर। ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान प्रारंभ गया। अभियान का उद्देश्य तालाब की स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अभियान में मुख्य रूप से जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल (जोन 8) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में राममणि यादव्, राधेश्याम साहू , कबीरनगर पार्षद हरवंश भगत, पी. के. तिवारी, पदमा साहू , धीरज मण्डल, विकास सेठ एवं संतोष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व सुखदेव भामरा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किया गया। सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन ने आमजन से अपील की कि तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा कचरा इधर-उधर न फैलाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क दूरस्थ गांवों…
धार स्थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…
रायपुर देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…
रायपुर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…
रायपुर नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…