छत्तीसगढ़

CG : सुशासन तिहार बना संबल : ट्राइसाइकिल मिलने से खोमीन कल्लो के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की मुस्कान

समाज कल्याण विभाग की पहल से अब खुद के दम पर तय कर रही जिंदगी की राह

रायपुर,

सुशासन तिहार बना संबल: ट्राइसाइकिल मिलने से सुश्री खोमीन कल्लो के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की मुस्कान

सुशासन तिहार बना संबल: ट्राइसाइकिल मिलने से सुश्री खोमीन कल्लो के जीवन में लौटी आत्मनिर्भरता की मुस्कानकई बार छोटी-सी सहायता किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आती है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत हांडीटोला की रहने वाली 30 वर्षीय दिव्यांग हितग्राही खोमीन कल्लो की जिंदगी में भी ऐसा ही सकारात्मक परिवर्तन आया है। बौनापन (शॉर्ट स्टेचर) से प्रभावित खोमीन को रोजमर्रा के कार्यों और आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर से बाहर निकलना, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होना या छोटे-छोटे जरूरी काम करना भी उनके लिए चुनौती बन जाता था।

40 प्रतिशत दिव्यांगता से जूझ रही खोमीन अक्सर दूसरों पर निर्भर रहने को मजबूर थीं। लेकिन सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगा दी। ग्राम पंचायत हांडीटोला में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिसने उनके जीवन को नई दिशा दे दी।

खोमीन कल्लो भावुक होकर कहती हैं कि ट्राइसाइकिल मिलने के बाद अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता। अब वे आसपास आसानी से आ-जा सकती हैं और आत्मविश्वास के साथ अपने काम खुद करने लगी हैं। उनके चेहरे पर लौट आई मुस्कान इस बात की गवाही देती है कि शासन की योजनाएं जब जरूरतमंदों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा नहीं बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती हैं।

उन्होंने शासन, जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी नई जिंदगी से कम नहीं है। अब वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी महसूस कर रही हैं।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

3 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

4 hours ago