छत्तीसगढ़

CG : बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवर : कलेक्टर ने की सराहना

गौरेला पेंड्रा मरवाही,

बकरी पालन से लखपति दीदी बनी उद कुंवरपेण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम कोडगार की गरीब परिवार से कम पढ़ी लिखी उद कंुवर भानु मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। उनके पास आजीविका का कोई ठोस साधन नहीं था। उद कुंवर वर्ष 2017 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान की जय मां संतोषी महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 30 हजार रुपये लेकर 5 बकरी पालन शुरू किया, यहीं से उनके विकास का सफर शुरु हुआ। 

          उद कुंवर को बकरी पालन से फायदा नजर आया। उन्होंने एक नई उमंग और सोच के साथ 15 हजार रुपये ऋण लेकर और भी बकरी खरीदी। उन्होंने पशु सखी के माध्यम से बकरियों की देख रेख एवं आहार के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। घरेलु दवाईयों से उपचार और देखभाल से बकरियों की संख्या बढाती गई। उद कुवर स्थानीय बजारों में बकरियां बेचकर अपनी आमदनी बढ़ा रही है। उनका वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो गया है।

वर्तमान में उनके पास 29 बकरियां हैं। उद कुंवर अपनी आय और अधिक बढ़ाने के लिए बकरी पालन के साथ साथ मुर्गी पालन की भी ठानी है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवागन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने उद कुंवर की सफलता को देखते हुए उनके कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर उनके कार्यो की सराहना की है।

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

6 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

6 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

6 hours ago