छत्तीसगढ़

CG : साहस और सजगता का सम्मान, केनाल रोड में लुटेरे को पकड़ने वाले आकाश को किया गया सम्मानित …

रायपुर। माह मार्च 2025 मेें सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड कटोरा ताला के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में, दिखाई गई तत्परता, साहस एवं जिम्मेदारी हेतु सम्मान किया गया है।ज्ञात हो कि प्रार्थी दिलीप महानंद, निवासी रायपुर दिनांक 07.03.2025 को सिविल लाईन स्थित कैनल रोड कटोरा तालाब के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक द्वारा उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके पास रखे हुए मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को लूट कर भाग गया था। घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 309(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी केशव सोनी पिता पुरूषोत्तम सोनी निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने एवं पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले आकाश शुक्ला निवासी रायपुर की साहसपूर्ण भूमिका को देखते हुए आज पुलिस आयुक्त रायपुर संजीव शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

kgnews

Recent Posts

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

21 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

26 minutes ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

32 minutes ago
CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

CG : धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए की अवैध धान खरीदी का खुलासा

धान की फर्जी खरीदी मामले में समिति प्रबंधक व ऑपरेटर पर थ्प्त् की तैयारी कलेक्टर…

41 minutes ago
CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

CM मोहन यादव के अचानक दिल्ली पहुंचने से बढ़ी सियासी हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही…

42 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

CG : अम्बिकापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब व 500 किलो महुआ लाहान जप्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर , आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा एवं  कलेक्टर अजित वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी…

47 minutes ago