अवर्गीकृत

CG : CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम …

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

ऐसा रहेगा परीक्षा कार्यक्रम
06 जून 2026 – भाषा एवं निबंध
07 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-I एवं सामान्य अध्ययन-II
08 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV
09 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-V
पांच शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा (अंबिकापुर) और बस्तर (जगदलपुर) में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रवेश पत्र पहले ही जारी
आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

SMS या डाक से नहीं भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को अलग से डाक, सूचना पत्र या SMS के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को स्वयं वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

आयोग ने सभी परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

31 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण की धड़कन रोकने से हाईकोर्ट का इंकार, दुष्कर्म पीड़िता मामले में बड़ा फैसला

जबलपुर  हाईकोर्ट जस्टिस विवेक जैन ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था 31 सप्ताह से अधिक…

19 minutes ago
मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करें : सचिव राज्य निर्चाचन आयोग फोटोयुक्त…

23 minutes ago
CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

37 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

42 minutes ago
नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार…

45 minutes ago
World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

रायपुर. दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी…

46 minutes ago