छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार : कुहीकला में आयोजित हुआ जनसमस्या समाधान शिविर…

18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से प्राप्त हुए 1170 आवेदन, मौके पर कई प्रकरणों का किया गया निराकरण

राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कुहीकला में छठवें जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुहीकला क्लस्टर की 18 ग्राम पंचायत आलीवारा, भकुर्रा, पठानढोडग़ी, दैहान, दामाबंजारी, फाफामार, गैंदाटोला, गर्रापार, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, जोशीलमती, कल्लूबंजारी, केशाल, टिपानगढ़, कोलिहालमती, कुहीकला एवं मेटेपार के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

शिविर में पंचायत, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शिविर के दौरान कुल 1170 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1163 मांग संबंधी तथा 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल है। प्राप्त आवेदनों में से मौके पर निराकरण योग्य प्रकरणों का तत्काल समाधान कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई तथा शेष आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

जनसमस्या निवारण शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए तथा स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, स्वच्छता सामग्री किट तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वही कृषि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्राम पंचायत गर्रापार के किसानों को फसल चक्र परिवर्तन अपनाने तथा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की दिशा में विशेष प्रयास करने के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, जनपद पंचायत सदस्य बालमुकुन्द कुंजाम, उभेराम मण्डावी, रेखा गंधर्व, राधिका चंद्रवंशी, हेमिन साहू, एसडीएम श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत होरीलाल साहू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

CG : कच्चे घर से खुशियों के आशियाने तक : महादेई के सपनों को मिला नया आसमान

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, सुरक्षा के साथ बढ़ा आत्मसम्मान और भविष्य का विश्वास…

13 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका ने रेत के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित खनन पर दिया जोर’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ की नदियों और बड़े नालों में रेत खनन की…

17 minutes ago
नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल

नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार…

20 minutes ago
World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

World Bicycle Day पर रायपुर में निकली साइकिल राइड, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

रायपुर. दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी…

21 minutes ago
CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

CG : ’राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की’

 रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील…

28 minutes ago
CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

CG : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार सतर्क’

’प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी’’वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाद…

32 minutes ago