छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वार्ड-42 में पीलिया प्रभावित परिवारों से मिले, सफाई व निर्माण कार्यों को भी देखा…

राजनांदगांव , शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जानने बुधवार की सुबह महापौर मधुसूदन यादव और कलेक्टर जितेंद्र यादव वार्डों के दौरे पर निकले। उन्होंने वार्ड क्रमांक 42 राजीव नगर पहुंचकर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा पीलिया प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि भीषण गर्मी और बच्चों के बाहर खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में पेयजल साफ मिल रहा है। इस पर महापौर ने लोगों से उबालकर और छानकर पानी पीने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य और जल विभाग के अधिकारियों को नियमित क्लोरीन जांच, क्लोरीन टैबलेट वितरण तथा जलभराव वाले स्थानों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाने के लिए दिए निर्देश कलेक्टर जितेंद्र यादव ने भी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालियों की नियमित सफाई, कचरा उठाव, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पीलिया से प्रभावित पांच मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था, जिनमें एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुका है जबकि एक का उपचार घर पर जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

7 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

14 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

21 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

29 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

31 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

33 minutes ago