छत्तीसगढ़

CG : पुलिस ने नहीं देवेंद्र यादव ने खुद फाड़ा था अपना कुर्ता …

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान जिस कुर्ते को पुलिस द्वारा फाड़े जाने का आरोप लगाया गया था, उसे विधायक स्वयं फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के आवास का घेराव करने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी थी। घटना के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया गया था। हालांकि अब सामने आए कथित वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में विधायक खुद अपने कुर्ते को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी प्रदर्शन से जुड़े एक अन्य मामले में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश और बिना अनुमति कलेक्ट्रेट घेराव करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

CG : आदिम जाति सेवा सहकारी समिति रेवटी में पर्याप्त खाद का भंडारण, सुचारू रूप से हो रहा वितरण …

सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…

4 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को होगा भव्य साइकिल रैली का आयोजन …

सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…

11 minutes ago
CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

CG : ग्राम धरसेंडी के कुदरी पारा में हुआ नलकूप खनन …

सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…

15 minutes ago
CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पौधरोपण …

सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…

19 minutes ago
CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

CG : सुशासन और विकास का मिला दोहरा लाभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं जनसमस्याएं …

सूरजपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को…

27 minutes ago
CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

CG : वृद्ध दिव्यांग महिला को समाज कल्याण विभाग ने मुहैया करायी व्हील चेयर …

सूरजपुर । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज…

32 minutes ago