मोहला : होटल के रसोई में कर्मचारी की मिली लाश …
मोहला। फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद रसोई में फंदे से लटका हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आत्महत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, बीते 24 मई को इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था. उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब होटल के दूसरे कर्मचारी की मौत ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…