छत्तीसगढ़

CG : 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट …

रायपुर. गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा. परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. वहीं प्रदेश में लोकल सिस्टम के कारण शनिवार को कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और बादल गरजने की गतिविधियां दक्षिण इलाके में बढ़ सकती है. प्रदेश में शनिवार को चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. देवभोग, बस्तर और नवागढ़ में पानी गिरा. इस बीच प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. वहीं सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, कोप्पल, आनंदपुरम, चेन्नई है. एक सीजनल द्रोणिका सूरतगढ़, रोहतक, रीवा, रांची, कैनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इनके प्रभाव से रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चल सकता है. साथ ही वज्रपात के भी आसार हैं.

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा …

CG : रायपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा …

रायपुर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के एक कार्यक्रम में शामिल…

18 minutes ago
CG : CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा के निधन पर दुःख जताया है,…

24 minutes ago
CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

भिलाईनगर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी प्रकरण 14 दिन बाद भी फरार आरोपी संजय सिंह गिरफ्तारी…

28 minutes ago
CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

CG : पंचायत सचिव गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया था जमीन …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक एवं संपत्ति…

39 minutes ago
राज्यसभा चुनाव में बढ़ा रोमांच: तीसरी सीट पर BJP की रणनीति पर सस्पेंस, कांग्रेस ने विधायकों को साधना शुरू किया

राज्यसभा चुनाव में बढ़ा रोमांच: तीसरी सीट पर BJP की रणनीति पर सस्पेंस, कांग्रेस ने विधायकों को साधना शुरू किया

भोपाल. मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां…

42 minutes ago
CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

CG : एएचपी बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग…

44 minutes ago