भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग, दो मंजिला इमारत को चपेट में लिया, दीवार तोड़कर पहुंचे दमकलकर्मी

भोपाल.

राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते रेस्टोरेंट की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अमले और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला।

शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाना शुरू किया।

धुएं को समझा सामान्य, डेढ़ घंटे बाद दिखने लगीं लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे इमारत से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। चूंकि सुबह के वक्त रेस्टोरेंट के किचन में काम शुरू होता है, इसलिए शुरुआत में लोगों ने इसे रोजाना का सामान्य धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया।
लेकिन धीरे-धीरे धुएं का गुबार काला और घना होने लगा। सुबह करीब 8:30 बजे जब इमारत की खिड़कियों से आग की ऊंची लपटें बाहर निकलने लगीं, तब जाकर इलाके में हड़कंप मचा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

किचन से भड़की आग, दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे दमकलकर्मी
फायर कंट्रोल रूम से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन से हुई थी। संभवतः शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज के कारण भड़की आग ने पहली मंजिल को अपनी चपेट में लिया और फिर दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। पूरी इमारत में धुआं भरने और रास्ता संकरा होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर दाखिल होने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से इमारत की पिछली दीवार को तोड़ा, जिसके बाद पानी की बौछारें अंदर तक पहुंचाई जा सकीं।

बड़ा सवाल: हाल ही में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मॉल, होटल और रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट कराने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रिहायशी और व्यावसायिक रूप से बेहद संवेदनशील लालघाटी चौराहे पर बने इस रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के क्या इंतजाम थे, यह जांच का विषय है।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Massive fire

Recent Posts

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

17 minutes ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

20 minutes ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

25 minutes ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

34 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

38 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

42 minutes ago