छत्तीसगढ़

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ सभा को बंद कराया, बल्कि चंगाई सभा के आयोजक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में ग्रामीणों व संगठन के पदाधिकारियों का थाने में जमावड़ा लगा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के डूमरकछार गांव में आज सुबह करीब 8 बजे एक घर में बड़े पैमाने पर चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चल रही प्रार्थना को बीच में ही बंद करा दिया।

बताया जा रहा है कि यह अवैध चंगाई सभा बिजली विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर के घर पर आयोजित की जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घर में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और करीब 2 महीने पहले भी इसकी लिखित शिकायत की गई थी। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने चंगाई सभा कराने वाले मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है और उसे पाली थाने लाया गया है।

kgnews

Recent Posts

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

57 minutes ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

1 hour ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

2 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

2 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

3 hours ago