हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल.

शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया। कार चालक की लापरवाही और तेज स्पीड से नाराज भीड़ ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। गुस्से में लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की, उसके शीशे तोड़ दिए और अंत में पूरी कार को सड़क पर पलट दिया।

नशे में भोपाल की सड़कों पर दौड़ाई कार, कई लोगों को रौंदा
ज्ञात होकि एक पखवाड़ा पहले तेज रफ्तार बेकाबू कार ने शहर में जमकर उत्पात मचाया. कार चला रहे युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे. बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के बाद उन्होंने सड़क पर कई वाहनों, लोगों  और ठेलों को टक्कर मार दी. करीब 10 से 12 किलोमीटर तक कार का आतंक जारी रहा, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात 9:00 बजे से 9:30 बजे के बीच हुई. जानकारी के अनुसार सर्व दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल सहित अन्य युवक बैरागढ़ इलाके में एक जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. पार्टी के दौरान उन्होंने शराब पी और उसके बाद एक कार में सवार होकर निकल पड़े. शुरुआत में आदित्य नाम का एक युवक कार चला रहा था. बाद में स्टेशन के पास उसने गाड़ी सर्व दुबे को सौंप दी. सर्व दुबे ने कार को तेजी से आगे बढ़ाया.

रास्ते में वह लगातार आगे बढ़ता रहा और ठेलों, मोटरसाइकिलों तथा कई पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी. कीर्ति मेडिकल के आस-पास से लेकर अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, कोलार रोड और मीनल इलाके तक, तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. आरोपी युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर भी हमला किया. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक कार चलाते हुए हंगामा कर रहे हैं, वे तुरंत हरकत में आ गई.  तीन थानों के पुलिस कर्मियों ने वाहन का पीछा किया और 10-12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद मीनल के पास सभी को पकड़ लिया. 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Speeding Car

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

1 hour ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

2 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

2 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

2 hours ago