छत्तीसगढ़

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पटवारियों से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है। इससे सफल अभ्यर्थियों को लगातार तीसरा न्यायिक झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच और डिवीजन बेंच से राहत नहीं मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हस्तक्षेप से इंकार करते हुए विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा निरस्त करने संबंधी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का आदेश अंतिम रूप से बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के लिए नई परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अदालत ने अपील दायर करने में हुई देरी को माफ कर दिया।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के 2 जनवरी 2026 और 10 अप्रैल 2026 को पारित अंतिम निर्णय एवं आदेश को चुनौती देते हुए धनंजय सिंह व अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा एवं जस्टिस संजीव सचदेवा की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी खारिज करते हुए अपने फैसले में कहा कि वह छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्णय में हस्तक्षेप करने का इच्छुक नहीं है।

kgnews

Recent Posts

CG : एक कॉल पर घर पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा, ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान बनी मोबाइल यूनिट …

CG : एक कॉल पर घर पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा, ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान बनी मोबाइल यूनिट …

हेल्पलाइन से मिल रहा त्वरित उपचार, लाखों पशुओं तक पहुंची निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर :…

1 minute ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03 परिवार को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03…

5 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात …

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव से क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात …

गढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष को श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में मिली है…

7 minutes ago
CG : विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान

CG : विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर में महा-रक्तदान अभियान

जिला और ब्लॉक स्तर पर होंगे शिविर जगदलपुर, स्वैच्छिक रक्तदान और जीवन रक्षा को बढ़ावा…

8 minutes ago
CG : जिले के शिक्षित युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर

CG : जिले के शिक्षित युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर

इजराइल में होम केयर गिवर पदों पर होगी भर्ती, लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक…

11 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई …

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई …

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह’…

15 minutes ago