CG : हाथी का तांडव: पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में पसरा सन्नाटा …
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी ने पति और पत्नी को कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना राजपुर वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी आज सुबह 5 बजे के आसपास शौच के लिए बाहर जा रहे थे, तभी कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के पास उनका सामना दल से भटके एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को देखते ही बुरी तरह से कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी दल से भटके दंतैल हाथी ने दंपति को अपना निशाना बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जांच शुरु कर दी है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं…
ही परिसर में लइका घर, आंगनबाड़ी और विद्यालय की सुविधा; बच्चों के समग्र विकास एवं…
गौरेला पेंड्रा मरवाही, आदिवासी विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना…
एमसीबी/ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से गायब सहायक…
रायपुर : जांजगीर चांपा जिले में आकस्मिक आपदा से हुई मृत्यु के दो प्रकरणों में…
बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, कुल 3036 परीक्षार्थी होंगे…