राजनांदगांव : आरोप : वार्डों में बनाई जा रही सीसी रोड और नाली, तराई नहीं, अभी से उखड़ने लगी सड़क…
अंबागढ़ चौकी , अधोसंरचना मद से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे सीसी सड़क व नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आने लगी है। नागरिकों की माने तो ठेकेदार निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पालन नहीं कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने निर्माण कार्यों की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने एवं निर्माणाधीन कार्यों की तय मापदंंडों के अनुरूप कराने की मांग की है।
नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षदों के प्रस्ताव व नगर पंचायत अध्यक्ष की अनुशंसा पर अधोसंरचना मद से सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होते ही इसकी शिकायतें भी तेज हो गई है। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तय मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। सीसी सड़क में क्यूरिंग (तराई) ही नहीं की जा रही है। जिससे सडक उखड़ने लगी है और सीमेंट उड़ रहा है और पावडर की तरह हाथों में आ रहा है।
पीआईसी मेंबरों से अधिक पार्षदों के वार्डों में खर्च नगर पंचायत परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप सभी 15 वार्डों में पार्षदों को पांच-पांच लाख रुपए का सड़क व नाली का प्रस्ताव भेजने को कहा गया था। लेकिन पीआईसी मेंम्बरो के वार्ड में पांच लाख रुपए से भी कम का कार्य हो रहा है। पीआईसी मेम्बरों ने एकजुटता व भेदभाव से ऊपर उठते हुए अपने-अपने वार्डों में तय राशि से भी कम का कार्य दिया है। पीआईसी मेम्बर वार्ड 12 के पार्षद किशुन पटेल के वार्ड में मात्र साढ़े तीन लाख, वार्ड 13 पार्षद सभापति उमा निषाद के वार्ड में मात्र साढ़े चार लाख, इसी तरह सभापति विनोद डेहरिया, ईश्वरी ध्रुवे व पावन गुप्ता के वार्ड में भी पांच लाख से कुछ कम की राशि का कार्य कराया जा रहा है। बताया जाता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने अधोसंरचना मद से आई राशि के वितरण के दौरान अपने सभापतियों से कहा था कि निकाय व नगर में यह संदेश जाना चाहिए की हमने अपने साथी पार्षदों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। इसलिए सभापतियों के वार्डों में अन्य पार्षदों के मुकाबले कम राशि आबंटित हुई है।
अधोसंरचना मद से नगर में दो करोड़ रुपए के कार्य होंगे, शासन से मिली है स्वीकृति नगर पंचायत में अधोसंरचना मद से दो करोड़ के कार्य हो रहे हैं। राज्य शासन ने अधोसंरचना मद से वििभन्न वार्डों में निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 95 लाख की मंजूरी दी है। इसमें से लगभग एक करोड़ का कार्य पार्षदों के प्रस्ताव पर 15 वार्डों में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य हो रहा है। जबकि शेष एक करोड़ की राशि में 25 लाख की लागत से नगर पंचायत कार्यालय में प्रथम तल निर्माण व 35 लाख की लागत से गांधी चौक से बाजार चौक तक व गुप्ता चौक से लाल भीष्मदेव शाह चौक तक डामरीकरण कार्य कराए जाने, 10 लाख रुपए से नगर के जल संकट से घिरे प्रभावित क्षेत्रों में नलकूप खनन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय कम्युनिटी भवन का जीर्णोद्धार शामिल है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही, समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण के…
कोण्डागांव, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…
कलेक्टर अजीत वसंत ने जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांग एवं शिकायतेंअधिकारियों को दिए…
अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आगामी 11 जून 2026 को प्री. बी.एड.…
अम्बिकापुर : आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,…