छत्तीसगढ़

CG : इजराइल में रोजगार का सुनहरा अवसर, होमबेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर होगी भर्ती

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं के लिए देश से बाहर इजलाइल में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होमबेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। यह अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा। नियोजक द्वारा आवास एवं भोजन की सुविधा, चिकित्सा बीमा, 9 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश तथा 16 दिनों का वार्षिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। 


       इजराइल में रोजगार हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना आवश्यक है। इसके अलावा न्यूनतम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना, लंबाई 1.5 मीटर से अधिक तथा वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना अनिवार्य है। आवेदक ने पूर्व में इजराइल में कार्य नहीं किया हो। वांछनीय योग्यता के अंतर्गत भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ओजेटी सहित केयरगिविंग प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। साथ ही जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी अथवा नर्स असिस्टेंट मिडवाइफ में से किसी एक क्षेत्र में प्रमाण-पत्रधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 


       चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन, दस्तावेज एवं पात्रता की जांच, मार्गदर्शन एवं जानकारी, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस क्लियरेंस तथा इजराइली नियोजक द्वारा वीडियो साक्षात्कार शामिल होगा। अंतिम चयन इजराइल के नियोजक द्वारा किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कटौतियों के बाद अभ्यर्थियों को लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी शीघ्र ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या शंका के समाधान के लिए निकटतम रोजगार कार्यालय से संपर्क करें तथा भर्ती प्रक्रिया के नाम पर सक्रिय दलालों एवं बिचौलियों से विशेष सावधानी बरतें।

kgnews

Recent Posts

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

34 minutes ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

55 minutes ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

2 hours ago
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसों को मंजूरी

रायपुर मंत्रालय के महानदी भवन में सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की…

2 hours ago
CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

CG : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

 जांजगीर-चांपा , कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक…

2 hours ago
CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

CG : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित

 जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…

2 hours ago