फोटो कॉपी और मशरूम एवं महुआ व्यवसाय से बबली यादव की बढ़ी आय
गौरेला पेंड्रा मरवाही,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और बिहान कार्यक्रम से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी की बबली यादव ने अपने मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता की नई कहानी लिखी है। बबली जागृति महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से लोन प्राप्त कर कंप्यूटर खरीदा और अपने घर पर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर संबंधी कार्य शुरू किया। इससे उन्हें नियमित आय मिलने लगी। साथ ही गांव के लोगों को भी स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने लगी।
बबली यादव मशरूम की खेती की शुरुआत की, जिससे अतिरिक्त आमदनी होने लगी। कृषि आधारित इस कार्य ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इतना ही नहीं, वे पीजी समूह के माध्यम से महुआ खरीदी का कार्य भी कर रही हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। बबली का कहना है कि इन सभी गतिविधियों से उनकी मासिक आय लगभग 10 हजार रुपए तक हो जाती है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…
छिंदवाड़ा शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…
भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…