रायपुर। नगर निगम ने शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधा के खिलाफ अभियान चलाते हुए तेलीबांधा और टाटीबंध क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई की गई, वहीं सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। नगर निगम जोन-3 की टीम ने तेलीबांधा स्थित जे.आर. नायडू स्कूल के पीछे संचालित एक अवैध मटन-चिकन दुकान पर कार्रवाई की। निगम अधिकारियों के अनुसार, दुकान को निर्धारित क्षेत्र से बाहर संचालित किया जा रहा था और वहां अतिरिक्त अतिक्रमण कर टिन शेड भी लगाया गया था।
कार्रवाई के दौरान नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान में रखा सामान जब्त कर लिया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड को भी हटाया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी कार्रवाई जोन-8 क्षेत्र में की गई, जहां नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। रायपुरा चौक से टाटीबंध चौक तक सड़क किनारे लंबे समय से खड़े कबाड़ वाहनों को हटाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों के कारण सड़क संकरी हो रही थी और यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही थी। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। अभियान के दौरान क्रेन की मदद से करीब 9 कबाड़ वाहनों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, सड़क अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध निर्माण, सड़क अतिक्रमण या यातायात बाधा की स्थिति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका द्वारा “सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट” द्वारा प्रकाशित पत्रिका “प्रारंभ” का आज विमोचन…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस पेशेवर , संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए अपने…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन की संकल्पना को…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश प्रदेशभर में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रानी दुर्गावती, अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम…