छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में संपत्ति विवाद, बारात और शराब के पैसे को लेकर मारपीट …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, तेलीबांधा और आरंग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों के दौरान मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में महिला सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी शिकायतों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उरला थाना क्षेत्र के कैलाश नगर बीरगांव में पैतृक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़िता छमेश्वरी चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि उसके देवर विवेक चंद्राकर, ससुर मोतीलाल चंद्राकर और ननंद विनिता चंद्राकर घर पहुंचे और विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और परिवार सहित घर छोड़ने का दबाव बनाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं खमतराई थाना क्षेत्र के शक्तिपारा उरकुरा में मोहल्ले के विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई। रिंकी नामक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जून की रात प्रमोद साहू, नारद साहू और उमा साहू ने उनके साथ-साथ उनकी सास फूलबाई के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में दोनों महिलाओं को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सतनामी पारा में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित दुलेश ने शिकायत में बताया कि आरोपी साजन बंजारे ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में दुलेश के पसली और पैर में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

इसी तरह आरंग थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। शक्तिलाल पारधी और धर्मेंद्र पारधी ने शिकायत में बताया कि वे पंचमुखी मंदिर के पास स्थित एक ढाबे में गए थे। इस दौरान टेबल गिरने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गोलू उर्फ सतीश और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया। घटना में शक्तिलाल के सिर तथा धर्मेंद्र के गले के पास चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन घटनाओं ने एक बार फिर घरेलू विवाद, सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाले झगड़े और शराब से जुड़े विवादों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

kgnews

Recent Posts

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध…

30 minutes ago
सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना  रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाहे जितने दावे करे, लेकिन बुधवार…

35 minutes ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

45 minutes ago
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 34 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 34 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले छतरपुर और छिंदवाड़ा में लू चली।…

45 minutes ago
बस्तर में तेंदूपत्ता खरीदी का नया रिकॉर्ड, फिर भी 50 हजार संग्राहकों ने नहीं किया संग्रहण कार्य

बस्तर में तेंदूपत्ता खरीदी का नया रिकॉर्ड, फिर भी 50 हजार संग्राहकों ने नहीं किया संग्रहण कार्य

जगदलपुर. बस्तर संभाग में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए हैं।…

50 minutes ago