छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान …

रायपुर : असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत  गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। 

     श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून को नगर पालिका परिषद गौरेला में, 11 जून को नगर पालिका परिषद पेंड्रा में और 12 जून को नगर पंचायत मरवाही में विशेष पंजीयन शिविर लगेगा। पात्र हितग्राहियों को शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। पंजीयन उपरांत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत पेंशन सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा। जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों तथा छोटे व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है। यह अभियान श्रमिकों एवं व्यापारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

kgnews

Recent Posts

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

सायबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे…

25 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध…

30 minutes ago
सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना रेलवे स्टेशन पर बड़ी चूक, डिस्प्ले में इंटरसिटी तो प्लेटफॉर्म पर पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस

सतना  रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर चाहे जितने दावे करे, लेकिन बुधवार…

35 minutes ago
मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने…

45 minutes ago
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 34 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 34 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले छतरपुर और छिंदवाड़ा में लू चली।…

45 minutes ago
बस्तर में तेंदूपत्ता खरीदी का नया रिकॉर्ड, फिर भी 50 हजार संग्राहकों ने नहीं किया संग्रहण कार्य

बस्तर में तेंदूपत्ता खरीदी का नया रिकॉर्ड, फिर भी 50 हजार संग्राहकों ने नहीं किया संग्रहण कार्य

जगदलपुर. बस्तर संभाग में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण को लेकर रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए हैं।…

50 minutes ago