छत्तीसगढ़

CG : यातायात पुलिस जवानों को राजयोग मेडिटेशन से तनाव मुक्ति का संदेश …

रायपुर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए “स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाना तथा उन्हें तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में माउंट आबू से आए सुरक्षा प्रभाग के कर्नल बी.सी. सती ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में राजयोग मेडिटेशन मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति प्रदान कर तनाव को नियंत्रित करने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

माउंट आबू से आए ब्रह्माकुमार शैलेन्द्र भाई ने कहा कि जीवन में तनाव स्वाभाविक है, लेकिन मजबूत मनोबल के माध्यम से उस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यातायात पुलिस सीधे जनता से जुड़ी होती है और सकारात्मक व्यवहार के माध्यम से लोगों का विश्वास एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह, सतीश कुमार ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने जवानों को राजयोग मेडिटेशन का व्यवहारिक अभ्यास कराया। अंत में सहायक पुलिस आयुक्त सीमा अहिरवार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago