छत्तीसगढ़

CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला वन रक्षक के साथ मारपीट, अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार लाटा परिसर में पदस्थ महिला वन रक्षक गिरिजा कंवर सुरक्षा श्रमिकों के साथ नियमित जंगल भ्रमण पर निकली थीं। भ्रमण के दौरान कक्ष क्रमांक 2350 के समीप स्थित एक मकान में उन्हें सागौन की ताजा कटी हुई बल्लियां रखी दिखाई दीं। वन संपदा से जुड़े मामले की जानकारी लेने के लिए वह अपने साथ मौजूद श्रमिकों के साथ संबंधित घर पहुंचीं।

बताया गया है कि घर में मौजूद इतवारू भैना, उसकी पत्नी सुमित्रा और सास दयावती ने वन विभाग की टीम को देखकर आपत्ति जताई। आरोप है कि तीनों ने महिला वन रक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध करते हुए शासकीय कार्य में सहयोग करने की बात कही, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने महिला वन रक्षक के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उनकी शासकीय वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोप है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के समय मौजूद सुरक्षा श्रमिकों ने बीच-बचाव कर किसी तरह महिला वन रक्षक को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता सीधे पेंड्रा थाना पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी श्याम सिदार के अनुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सुमित्रा, दयावती और इतवारू भैना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से वन विभाग के मैदानी अमले में गहरी नाराजगी है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर. हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन आज किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

18 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

रायपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा…

19 minutes ago
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत…

23 minutes ago
BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग

BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग

 इंदौर इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन का शुक्रवार को चौथा दिन…

24 minutes ago
CG : बहन का इज्जत बचाने मर्डर, भाईयों को उम्रकैद की सजा …

CG : बहन का इज्जत बचाने मर्डर, भाईयों को उम्रकैद की सजा …

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने मुंगेली जिले के चर्चित पोखन यादव हत्याकांड में दोषी ठहराए गए…

26 minutes ago
छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना…

1 hour ago