CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …
कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार को शहर के चिन्हित इलाकों में अचानक दबिश दी। इस दौरान बर्गर, पैकेट बंद खाद्य सामग्री और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और कॉलोनी की दुकानों में जांच की। इस दौरान बर्गर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और खुले में रखी मिठाइयों के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राजनांदगांव स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने, एक्सपायरी डेट, लाइसेंस और पैकेजिंग पर दी गई जानकारी की जांच करने को कहा। जिन दुकानदारों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले या मानकों में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
अम्बिकापुर : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा संगठन के सुचारू संचालन एवं व्यवसायिक विस्तार…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के सभी नागरिकों से 21 जून…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 21…
धमतरी : कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करने वाला नगरी विकासखंड का…
इंदौर. प्रशांत महासागर में अलनीनो अब सामान्य स्थिति से पाजिटिव में तब्दील हो चुका है।…
जीपीएम। जिले में सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा परीक्षा…