CG : उरला के डामर फैक्ट्री में आग लगने की घटना …
रायपुर। शनिवार पूर्वाह्न औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आग लगी। यहां टायर जलाकर डामर बनाया जाता है। फैक्ट्री में कई लोगो के फंसे होने की खबर है। दमकल और उरला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई हैं। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिल्टर प्लांट के गोदाम में भी आग भिलाई चरोदा निगम अंतर्गत उरला फिल्टर प्लांट के गोदाम में आग लग गई। आग को जब तक बुझाया जाता गोदाम में रखा 8 लाख का एलम और चूना जलकर खाक हो गया। गोदाम में 15 लाख की सामग्री रखी थी। घटना 11 जून रात 3 बजे की है। गोदाम के बिजली सप्लाई लाइन से चिंगारी के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम के आधे हिस्से को जद में ले लिया। चौकीदार ने तत्काल विभागीय इंजीनियर को जानकारी दी। चार-पांच कर्मियों की मदद से आग बुझाने की कवायद शुरू की गई। सुबह करीब 4 बजे तक आग पर काबू पाया। हालांकि पानी आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…