छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नालंदा परिसर निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें…

राजनांदगांव , नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को राजनांदगांव शहर का दौरा कर विभिन्न प्रमुख विकास कार्यों और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का धरातल पर जायजा लिया। इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान उनके साथ राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव और कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

सचिव ने सबसे पहले राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना के तहत शहर में बन रहे नालंदा परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की कछुआ चाल या गुणवत्ता में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भवन निर्माण पूरी तरह संपन्न होने के करीब 3 से 4 महीने पहले से ही लाइब्रेरी और कैंटीन के सुचारू संचालन की कागजी व व्यावहारिक प्रक्रिया शुरू कर दें, ताकि निर्माण पूरा होते ही युवाओं को इसका लाभ मिलने लगे। इस दौरान उन्होंने परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया।

कचरा फेंका तो की जाएगी कार्रवाई शहर के ऐतिहासिक और प्रमुख जलाशय रानीसागर के निरीक्षण के दौरान सचिव ने इसके सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने रानीसागर के तट पर और आसपास दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को कड़े शब्दों में हिदायत दी कि वे परिसर में पूरी स्वच्छता बनाए रखें। तालाब के पानी या उसके आसपास कचरा फेंकने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई और कचरा प्रबंधन के लिए तत्काल मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली उत्पादन की भी जानकारी ली दौरे के अगले चरण में सचिव संगीता ने मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत सेप्टेज मैनेजमेंट योजना के तहत मोहारा-सिंगदई में स्थित एमएलडी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का अवलोकन किया और उसकी संचालन व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने तुमड़ीबोड़ ढाबा के समीप स्थापित 120 मेगावाट क्षमता वाले विशाल सोलर पावर प्लांट का भी दौरा किया और वहां बिजली उत्पादन व परियोजना की तकनीकी बारीकियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ली।

kgnews

Recent Posts

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन शामिल हैं नागदा, धार और रतलाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीराम वन गमन…

50 minutes ago
MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

MP के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, पुलिस विभाग में सीधे मिलेगी नौकरी; SI और आरक्षक पद आरक्षित

भोपाल  मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के…

52 minutes ago
रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की…

2 hours ago
NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इंदौर/ भोपाल   नीट पुनर्परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए…

2 hours ago