छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : तिहार खत्म, 78% से अधिक आवेदन पेंडिंग…

राजनांदगांव , सुशासन तिहार खत्म होने के बाद समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिले में कुल आए आवेदनों में से 78 फीसदी से ज्यादा आवेदन अब भी पेंडिंग हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी चिंताजनक है जहां 80 फीसदी से अधिक शिकायतों और मांगों का निपटारा नहीं हो पाया है। राजनांदगांव। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया था।

शासन-प्रशासन का दावा था कि इन शिविरों के माध्यम से जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। लेकिन आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि तिहार खत्म होने के बाद भी जनता को सुशासन का इंतजार है। जिले में आए कुल 34,157 आवेदनों में से मात्र 13321 का ही निराकरण हो सका है, जबकि 20836 आवेदन अब भी फाइलों में दबे हुए हैं।

डोंगरगढ़ और राजनांदगांव में पेंडेंसी सबसे ज्यादा: ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति देखें तो चारों जनपद पंचायतों (छुरिया, राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़) में कुल 27 शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 28,880 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से सिर्फ 6,524 आवेदनों का निराकरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 22,356 आवेदन लंबित हैं। सबसे खराब स्थिति डोंगरगढ़ जनपद की है, जहां 8,113 आवेदनों में से सिर्फ 1,150 का निराकरण हुआ और 6,963 आवेदन पेंडिंग हैं। वहीं राजनांदगांव जनपद में भी 8,058 में से 6,775 आवेदन लंबित पड़े हैं। राहत की बात सिर्फ छुरिया जनपद से रही, जिसने अपने कुल 7,996 आवेदनों में से 3,122 का निराकरण कर बाकी जनपदों को पीछे छोड़ दिया।

नगर निगम राजनांदगांव में आवेदनों का ढेर शहरी निकायों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। 5 शहरी निकायों में कुल 32 शिविरों के माध्यम से 5,277 आवेदन मिले, जिनमें से केवल 650 का निपटारा हुआ और 4,627 आवेदन शेष हैं। अकेले राजनांदगांव नगर निगम में 2,294 आवेदन आए थे, जिसमें से प्रशासन सिर्फ 356 का ही निपटारा कर पाया। यहां 1,938 आवेदन अब भी लंबित हैं। डोंगरगांव नगर पंचायत में 1,519 आवेदनों में से केवल 16 का निराकरण हो पाया, जो शहरी क्षेत्रों में सबसे सुस्त कार्यप्रणाली को दर्शाता है। प्रतिशत के मामले में नगर पंचायत छुरिया ने शहरी क्षेत्र में बेहतर काम किया, जहां 435 में से 96 आवेदनों का निराकरण किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश …

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश …

जांजगीर-चांपा । महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को…

1 minute ago
CG : ग्रामीणों ने खारिज की गंदा पानी पीने की बात, पीएचई की जांच रिपोर्ट आई सामने …

CG : ग्रामीणों ने खारिज की गंदा पानी पीने की बात, पीएचई की जांच रिपोर्ट आई सामने …

एमसीबी । ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा…

4 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का और मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आदान सहायता …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का और मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आदान सहायता …

एमसीबी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की आय में…

6 minutes ago
CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

19 minutes ago
CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

28 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

35 minutes ago