छत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार टैंकर और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर व ट्रक के ड्राइवर घायल हो गए। घटना से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से जाम को मशक्कत के बाद खुलवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि टैंकर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर आ रहा था।

बस्तर के कोसा सेंटर के पास जैसे ही दोनों गाडिय़ां आई, अचानक से दोनों वाहन चालकों के नियंत्रण बिगड़ गए और आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस घटना में ट्रक चालक फंस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और बस्तर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों के घायल ड्राइवरों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में भर्ती कराया है।

वहीं हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक व टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद हाइवे से हटाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मार्ग जाम रहा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

स्कैनिंग में तकनीकी खामी से अटकी किताबों की सप्लाई, बच्चों को नहीं मिल पा रही पाठ्यपुस्तकें

दुर्ग. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों को खुले करीब एक सप्ताह हो गया है। मगर…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा…

37 minutes ago
IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

रायपुर. रायपुर की बेटी 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश…

55 minutes ago
CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

1 hour ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

1 hour ago