छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अभियान का प्रथम चरण 15 जून को पूर्ण होने जा रहा है। इस दौरान सरगुजा जिले में प्राचीन ज्ञान-संपदा के रूप में अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पाण्डुलिपियां सामने आ रही हैं।


अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर नगर में दो संरक्षकों के पास महत्वपूर्ण पाण्डुलिपियां प्राप्त हुई हैं। बिलासपुर चौक निवासी डॉ. सुधीर पाठक के पास संवत् 1866 में लिखित वनदुर्गा महात्म्य की पाण्डुलिपि मिली है। इसके साथ ही तत्कालीन महाराज सरगुजा को संबोधित भूमि संबंधी एक आवेदन पत्र भी प्राप्त हुआ है। डॉ. पाठक ने बताया कि यह पत्र स्वतंत्रता पूर्व का है, जिसे उनके बाबा जी द्वारा लिखा गया था।


उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर नगर में वनदुर्गा से संबंधित कई पाण्डुलिपियां पूर्व में भी प्राप्त हो चुकी हैं। पाण्डुलिपियों का अवलोकन करते हुए नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमारी समृद्ध प्राचीन ज्ञान-संपदा सामने आ रही है, जिसका लाभ वर्तमान एवं भावी पीढि़यों को मिलेगा।
सर्वेक्षण अभियान के दौरान संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल तथा जिला सदस्य श्रीश मिश्र भी उपस्थित रहे। अग्रवाल ने स्वयं पाण्डुलिपियों को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।


इसी क्रम में बाबूपारा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता वेणुधर सिंह के पास महामाया विजयोत्सव वंदना नामक एक महत्वपूर्ण पाण्डुलिपि प्राप्त हुई। इस पाण्डुलिपि में महाराज रघुनाथ शरण सिंह देव एवं महाराज रामानुज शरण सिंह देव बहादुर से संबंधित विरुदावली का उल्लेख मिलता है। हालांकि इसके लेखक एवं लेखन काल का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।


अपलोडिंग प्रक्रिया के दौरान जिला सदस्य श्रीश मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत अब तक पूरे देश में एक करोड़ आठ लाख से अधिक पाण्डुलिपियों का सफलतापूर्वक जियो-टैगिंग किया जा चुका है। वहीं सरगुजा जिले में 13 कस्टोडियन के पास उपलब्ध 46 पाण्डुलिपियों को अब तक पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।


पाण्डुलिपियों के अपलोडिंग का कार्य सर्वेयर गौरव पाठक द्वारा नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप एवं संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। यह अभियान देश की अमूल्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड में सीईओ एवं लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों हेतु आवेदन आमंत्रित …

CG : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड में सीईओ एवं लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों हेतु आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा संगठन के सुचारू संचालन एवं व्यवसायिक विस्तार…

33 minutes ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन की आमजन से अपील …

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन की आमजन से अपील …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के सभी नागरिकों से 21 जून…

43 minutes ago
CG : विधायक प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योग कार्यक्रम 21 जून को …

CG : विधायक प्रणव कुमार मरपची के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योग कार्यक्रम 21 जून को …

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 21…

51 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन से बदली पंडरवाही की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल …

CG : जल जीवन मिशन से बदली पंडरवाही की तस्वीर, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल …

धमतरी : कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करने वाला नगरी विकासखंड का…

55 minutes ago
इंदौर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 27 जून के बाद पूरे MP में मानसून की दस्तक के आसार

इंदौर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 27 जून के बाद पूरे MP में मानसून की दस्तक के आसार

इंदौर. प्रशांत महासागर में अलनीनो अब सामान्य स्थिति से पाजिटिव में तब्दील हो चुका है।…

1 hour ago
CG : बेटी को एग्जाम सेंटर लेकर जा रहा था पिता, ट्रक ने रौंदा …

CG : बेटी को एग्जाम सेंटर लेकर जा रहा था पिता, ट्रक ने रौंदा …

जीपीएम। जिले में सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा परीक्षा…

1 hour ago