CG : जुलाई में छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी …
रायपुर। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लेने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे सड़क मार्ग से रायपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा कर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजामों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही परियोजना से जुड़े अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों से चर्चा कर विभिन्न चरणों में चल रहे कार्यों की जानकारी भी लेंगे। माना जा रहा है कि निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा सकती है। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर देश की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है। करीब 16,482 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कॉरिडोर का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी हिस्सों पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…