छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर : छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर, 8 अगस्त 2023

कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एवं हॉलीक्रॉस महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता एवं जानकारी देते हुए ऐसे छात्र-छात्राओं जिनकी उम्र 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है, अथवा हो चुकी है, और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। उनका वोटर हेल्प लाईन एप द्वारा फार्म 06 भरवाया गया। इसके साथ ही शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने  रैली, मानव श्रृंखला नारे आदि गतिविधियां करवायी गई।
राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्लाह के द्वारा छात्र-छात्राओं को शत् प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई, साथ ही ई.व्ही.एम. मशीन की प्रदर्शनी लगाकर छात्राओं द्वारा मॉक पोल करवाया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा मॉक पोल कर छात्रों को जागरुक किया गया। कॉलेज के सभी छात्रों ने समस्त गतिविधियों में सक्रियता पूर्वक भाग लिया। दोनों महाविद्यालय के छात्र के द्वारा मतदाता जागरुकता हेतु रैली निकाली गई। इसके साथ ही हॉलीक्रॉस महिला महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरुकता से संबंधित अन्य गतिविधियां भी संपादित की गई।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

3 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

3 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

3 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

3 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

4 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

4 hours ago