CG : बाप-बेटे की लड़ाई शांत कराना आरक्षक को महंगा पड़ा, हमले से लहूलुहान …
बिलासपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कानून व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी भी अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला कर दिया गया। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाने का आरक्षक मोरज सिंह (बैच नंबर 788) डायल-112 की टीम में पदस्थ है। देर रात कुदुदंड में सागर छात्रवानी अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट कर रहा था। घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल-112 स्टाफ द्वारा उसके पिता को सुरक्षित करने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया गया।
इसी बीच शराब के नशे में धुत सागर छात्रवानी से पुलिसकर्मियों की किसी बात को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि उसने अपने पास रखे डंडे से आरक्षक पर हमला कर दिया, जिससे उसे सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। घायल पुलिसकर्मी का सिम्स में इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी की घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक…
कोरबा । शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास शहरी 2.0 योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के…
आधुनिक नवाचार का मिला लाभ, किसान ब्रजेश रात्रे ने दोहराया भरोसा कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु…
कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कोरबा । प्रधानमंत्री किसान…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में…
मनोज खूंटे के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…