छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित …

15 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन, युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण का अवसर

एमसीबी/ जिले के युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खड़गवां द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित “डिजिटल मित्र” कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक अपना आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, खड़गवां में जमा कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सेवाओं एवं आधुनिक तकनीकी कार्यों में दक्ष बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अभ्यर्थी सीधे संस्था में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ईमेल itikhadgawa@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 8965075080 एवं 7999715177 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।

kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

37 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

9 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago