छत्तीसगढ़

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार देर रात एक हिट एंड रन का मामला सामने आया। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक श्रीनगर थाना खमतराई क्षेत्र स्थित साम्राज्य रेसिडेंसी का निवासी है। वह अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट (क्रमांक CG04MD9957) से शंकर नगर से घर लौट रहा था। 26 जून 2026 की रात करीब 9:25 बजे मरीन ड्राइव चौक के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में युवक के दोनों हाथ, कमर, पसलियों, छाती और सिर में चोटें आई हैं। वहीं उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय उसका दोस्त सजल मानके भी साथ था, जिसने पूरी घटना देखी। बाद में पीड़ित ने अपने भाई हर्षित सलूजा को हादसे की जानकारी दी।

घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हिट एंड रन का प्रतीत होता है और फरार कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने मरीन ड्राइव और शंकर नगर रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा सख्त निगरानी की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार

भिलाई नगर. सेल – भिलाई इस्पात संयंत्र की ऐतिहासिक नेहरू अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष…

22 minutes ago
कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी के जंगल में तालाब में जहर घोलने से 14 चीतल-सांभरों की मौत, बाघों पर भी मंडराया खतरा

कटनी. जिले में वन्य प्राणियों की लगातार संख्या बढ़ रही है। वन्य प्राणियों से जहां…

32 minutes ago
राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

1 hour ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

1 hour ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

2 hours ago