छत्तीसगढ़

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई
किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी

रायपुर । किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (च्त्व्ड) उर्वरक की 11 बोरियां (लगभग 550 किलोग्राम) जब्त की हैं।

महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) प्रिंट वाली उर्वरक की 11 बोरियां मिलीं, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर लिया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा उर्वरकों की गुणवत्ता एवं वैध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उर्वरक के भंडारण एवं विक्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यभर में यह निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

50 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

55 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

1 hour ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

1 hour ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

1 hour ago