छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित जिले के वीर जवान भोजराम साहू का सम्मान …

बालोद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले जिले के वीर जवान भोजराम साहू का कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित अपने कक्ष में शाॅल एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी असम रायफल्स के जवान भोजराम साहू की अदम्य वीरता एवं कर्तव्य परायणता की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि श्री साहू की गौरवपूर्ण उपलब्धि से हमारा बालोद जिला गौरवान्वित हुआ है। कलेक्टर ने भोजराम साहू की देश प्रेम एवं अदम्य वीरता को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके यशस्वी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्री साहू एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

उल्लेखनीय है कि असम राइफल्स के जवान भोजराम साहू को यह सम्मान वर्ष 2025 में मणिपुर के टेंगनौपाल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में दिखाए गए अदम्य साहस के लिए मिला है। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर अचानक हमला कर दिया था। ऐसी अत्यधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भोजराम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आगे बढ़कर मोर्चा संभाला। उन्होंने बेहद नजदीक से आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान उन्हें एक गोली भी लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद वे पीछे नहीं हटे और अपनी जिम्मेदारी पर डटे रहे। उनके इस अदम्य साहस ने अभियान को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

28 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

34 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

35 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

38 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

40 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

48 minutes ago