– हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल
– महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का जीवन हुआ आसान
राजनांदगांव। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक परिवर्तनकारी अभियान साबित हो रहा है। इस योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले के विकासखंड डोंगरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत जारवाही के आश्रित ग्राम टोलागांव में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। आज गांव के घर-घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सुखद बदलाव आया है।
डोंगरगांव विकासखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम टोलागांव में 136 परिवार निवासरत हैं। जल जीवन मिशन से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंपों और अन्य पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। ग्रामीणों की इस समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में आधुनिक पेयजल अधोसंरचना विकसित की गई। योजना के तहत 520 मीटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, 947 मीटर वितरण पाइपलाइन, 40 किलोलीटर क्षमता का 12 मीटर ऊँचा उच्चस्तरीय जलागार, क्लोरीनेटर कक्ष, इलेक्ट्रोक्लोरीनेशन प्रणाली, स्विच रूम तथा दो सबमर्सिबल पावर पंप स्थापित किए गए।
जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के बाद अब गांव के प्रत्येक परिवार को घर पर ही स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उच्चस्तरीय जलागार के माध्यम से पूरे गांव में नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा क्लोरीनेशन व्यवस्था के कारण पेयजल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है। इससे जलजनित बीमारियों की आशंका में कमी आई है और ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है। ग्रामवासियों ने कहा कि पहले पानी की व्यवस्था करना उनकी दैनिक दिनचर्या का सबसे कठिन कार्य था, लेकिन अब घर के आंगन में लगे नल से आसानी से पानी मिलने लगा है। विशेष रूप से महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिला है। अब उनका समय और श्रम बच रहा है, जिसे वे परिवार, बच्चों की पढ़ाई और अन्य उपयोगी कार्यों में लगा पा रहे हैं।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…