CG : आसमानी काल, मां और बेटी की मौत …
बलरामपुर। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई. घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापारा का है. मृतकों की पहचान पतरापारा की रहने वाली मानती टेकाम (33 वर्ष) और उनकी बेटी कुमारी विमला टेकाम (14 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक़, मानती टेकाम और बेटी कुमारी विमला खेत में काम करने गई थी. इसी बीच अचानक दोपहर लगभग 2:10 बजे मौसम बदल गया. गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी. जिससे बचने के लिए दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए. तभी बिजली पेड़ के पास गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गयी. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. फिलहाल आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…
भोपाल संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…
भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…
रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…