बिलासपुर। जिले के सेंदरी के पास ग्राम रमतला निवासी दिपेश यादव (28) घर की सफाई के बाद छत साफ कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ घर के पास से गुजर रहे सर्विस तार के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गया। सिम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है, दिपेश लोहे का सामान लेकर छत पर चढ़ रहा था। इसी दौरान वह सर्विस तार के संपर्क में आ गया। अरपा परिक्षेत्र यादव समाज के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दिपेश की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और हाल ही में उसे गांव समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया था।
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
- धान के स्थान पर कुछ हिस्से में गेंदा फूल की करेंगे खेती- कृषि विभाग…
राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…