छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर ग्राम पंचायत सचिव बने प्रेरणा स्त्रोत – रूफटॉप सोलर प्लांट से बिजली बिल में बचत

– पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदान
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली व्यय में कमी लाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। जनपद पंचायत छुरिया में कार्यरत ग्राम पंचायत रामपुर के सचिव रामलखन मण्डावी एवं ग्राम पंचायत जोंधरा के सचिव अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपने निजी आवास पर 3-3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर इस योजना का लाभ उठाया है। उनकी यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी बन रही है।
रामलखन मण्डावी ने बताया कि उन्होंने पीएम सूर्य घरमुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। विद्युत विभाग से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद अधिकृत विके्रता  द्वारा उनके घर पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट एवं नेट मीटर स्थापित किया गया। योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे सोलर प्लांट की स्थापना लागत में कमी आई। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद उनके घर की अधिकांश बिजली आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। इससे प्रतिमाह बिजली बिल में अच्छी बचत हो रही है तथा अतिरिक्त उत्पादित बिजली पर नेट मीटरिंग का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से लाभकारी होने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।


इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोंधरा के सचिव अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी अपने निजी आवास पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन विभागीय स्वीकृति तथा अधिकृत विक्रेता के माध्यम से सोलर प्लांट की स्थापना की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी रही। उन्हें भी योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से बिजली व्यय में कमी आने के साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की।

kgnews

Recent Posts

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

29 minutes ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

1 hour ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

1 hour ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

2 hours ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

2 hours ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

2 hours ago