छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेघावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध करायी जाती है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का लाभ लेने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु पात्र विद्यार्थियों से 12 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन श्रम विभाग के श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल, निकटतम विकासखंड के जनपद में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र, च्वाईस सेंटर या कार्यालय श्रम पदाधिकारी राजनांदगांव के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते है। ऑनलाईन आवेदन करते समय श्रमिक पंजीयन कार्ड, छात्र-छात्राओं का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की उत्तीर्ण अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का लाभ कम से कम एक वर्ष पूर्व श्रमिक पंजीयन वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा। योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र विद्यार्थियों का चयन मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने के लिए विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

29 minutes ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

1 hour ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

1 hour ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

2 hours ago
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…

2 hours ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

2 hours ago