– सीएम हेल्पलाइन, खाद-बीज उपलब्धता और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा
मोहला, । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर प्रजापति ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल का नियमित अवलोकन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बस्तर मुन्ने सर्वेक्षण एवं डेटा एंट्री कार्य प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने किसान सम्मान निधि के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली तथा शेष पात्र किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वर्तमान कृषि कार्यों को देखते हुए उन्होंने जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से खाद भंडारण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए उनके निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं जनसामान्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने तथा हितग्राही-आधारित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी शिक्षण सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी ढंग से कार्य करें। इस दौरान नवोदय विद्यालय के संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वनाधिकार पत्रों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ से स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने भू-अर्जन प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…