CG : बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में …
रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और सुरगुजा में बादल गरजने, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है. यह भी पढ़े दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहीं, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई. गुरुवार को रायपुर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की स्थिति निर्मित नहीं हुई. इससे तापमान में भी बढ़तरी हुई. अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ जगहों पर पानी बरसने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर के माना में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ. प्रदेश में बारिश अब भी सामान्य से 18% कम है. गुरुवार को गंगालूर में 3, दंतेवाड़ा, करपावंड, पेण्ड्रा रोड, गीदम, लोहंडीगुडा और सकोला में 2, रेंगाखार कला, बस्तर, मरवाही, धानोरा, डोंगरगढ़, धबहारपुर और भैरमगढ़ में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई है.
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…