छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल जीवन मिशन अधूरा, 16 हजार से ज्यादा घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित …

राजनांदगांव । जिले में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। तीन वर्ष बीतने के बाद भी योजना का कार्य शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। जिले के 16,298 घरों तक अब भी नल कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है, जबकि कई गांवों में पानी की टंकियां और पाइपलाइन का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। भौगोलिकसंदर्भ

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत जिले के 1,56,789 घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक केवल 1,40,491 घरों में ही कनेक्शन दिए जा सके हैं। जिले के 662 गांवों में से 180 गांवों में काम अधूरा है। राजनांदगांव विकासखंड में प्रस्तावित 107 पानी टंकियों में से केवल 77 का ही निर्माण पूरा हुआ है।

पीएचई विभाग के अनुसार भुगतान नहीं मिलने से कई ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चले गए हैं। विभाग ने 70 से अधिक ठेकेदारों के लाइसेंस निलंबित किए हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर पाइपलाइन तो बिछ गई है, लेकिन उसे टंकियों से जोड़ा नहीं गया है।

योजना पूरी होने के बाद संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी जानी थी, लेकिन जिले की 800 से अधिक ग्राम पंचायतों में अब तक एक भी पंचायत को परियोजना हैंडओवर नहीं की गई है। पीएचई विभाग का कहना है कि अधूरे कार्य जल्द पूरे कराने के लिए निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल विभागीय लापरवाही और ठेकेदारों की उदासीनता का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

1 hour ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

1 hour ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

1 hour ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

1 hour ago