छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 15 हजार हितग्राहियों को शक्कर का आवंटन नहीं …

राजनांदगांव l पीडीएस की दुकानों से जिले के अंत्योदय राशन कार्डधारियों को चार माह से नमक और शक्कर का वितरण नहीं हो पा रहा है। केंद्र से आवंटन नहीं मिलने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। इससे जिले में करीब 15 हजार से ज्यादा अंत्योदय हितग्राही प्रभावित है। उन्हें मुफ्त मिलने वाली सामग्री बाजार से खरीदनी पड़ रही।

हितग्राही लगातार जानकारी लेने पीडीएस दुकान, निगम, पार्षद और खाद्य विभाग का चक्कर काट रहे है। वितरण शुरू होने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। अंत्योदय योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को हर माह राशन के साथ नमक- शक्कर उपलब्ध कराई जाती है। जिले में नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद से शक्कर-नमक का आवंटन नहीं आने से वितरण प्रभावित है। ओटीपी सिस्टम बंद करने और बायोमेट्रिक अनिवार्य होने से राशन लेने में समस्या आ रही है। इस मामले में अफसरों का कहना है शासन के आदेश का पालन करना होगा, पीडीएस की दुकानों से राशन की कालाबाजारी रोकने ऐसा किया गया है। बच्चों और बुजुर्गों को इसमें छूट दी गई है।

केन्द्रीय खाद्य मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बसंतपुर क्षेत्र के पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें अंत्योदय परिवारों को शक्कर-नमक देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पीडीएस से मुफ्त में मिलने वाला नमक 15 से 20 रुपए प्रति किलो में, वहीं 40 से 45 रुपए प्रति किलोग्राम में शक्कर भी खरीदनी पड़ रही है। अतिरिक्त खर्च बढ़ने से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ, घरेलू बजट बिगड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव | तहसील रोड पर खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास गंदगी और…

9 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे बेतरतीब पार्किंग से हर दिन जाम की स्थिति, बढ़ी परेशानी …

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के पीछे बेतरतीब पार्किंग से हर दिन जाम की स्थिति, बढ़ी परेशानी …

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट के पीछे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित बाधित हो…

12 minutes ago
राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

राजनांदगांव | नांदगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से…

14 minutes ago
राजनांदगांव : जिला अस्पताल रोड पर फैला कचरा व बिल्डिंग मटेरियल …

राजनांदगांव : जिला अस्पताल रोड पर फैला कचरा व बिल्डिंग मटेरियल …

राजनांदगांव | जिला अस्पताल रोड पर सड़क किनारे कचरा और भवन निर्माण सामग्री डंप किया…

17 minutes ago
एबीडीएम विकसित भारत @ 2047 के लिए मजबूत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र का आधार बनेगा : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

एबीडीएम विकसित भारत @ 2047 के लिए मजबूत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र का आधार बनेगा : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा

एबीडीएम विकसित भारत @ 2047 के लिए मजबूत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र का आधार…

25 minutes ago
CG : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से कारोबार करना होगा आसान, साय सरकार का विशेष कदम …

CG : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक से कारोबार करना होगा आसान, साय सरकार का विशेष कदम …

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़े उद्योग घराने के छोटे उद्योगों पर भी जिस प्रकार…

28 minutes ago