छत्तीसगढ़

CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

जगदलपुर । बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। एक महिला का चित्रकोट स्थित सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर रील बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, चित्रकोट सर्किट हाउस में अक्सर सरकारी अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों का आवागमन रहता है। ऐसे में परिसर की सुरक्षा के लिए पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। बावजूद इसके, महिला के छत तक पहुंचकर वीडियो बनाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सर्किट हाउस की छत से बनाए गए कई वीडियो साझा किए हैं। एक वीडियो में वह छत पर डांस करते हुए रील बनाती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में उसके साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

घटना के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि महिला और उसके साथ मौजूद लोगों को सर्किट हाउस की छत तक पहुंचने की अनुमति किसने दी। साथ ही यह भी चर्चा का विषय है कि यदि इस दौरान कोई हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होती।

फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

1 hour ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

2 hours ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

2 hours ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

2 hours ago