छत्तीसगढ़

CG : मानसून सत्र 2026 का अंतिम दिन आज, वित्तमंत्री ओपी चौधरी CAG रिपोर्ट रखेंगे पटल पर …

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है. सदन में आज प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य होंगे. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. प्रशनकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे.

मानसून सत्र में आज का दिन काफी हंगामेदार होने के आसार हैं. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी. राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे. आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे.

बता दें कि चौथे दिन विधानसभा में फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों को जमीन आवंटित करने का मुद्दा गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकार किया कि रायपुर जिले के तिल्दा जनपद के ग्राम अल्दा में ग्रामसभा प्रस्ताव में जालसाजी की शिकायत मिली है. उन्होंने जानकारी दी कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद बघेल ने उद्योग का आवंटन निरस्त करने और जिम्मेदार सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया था. इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 पारित किया गया.

kgnews

Recent Posts

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में एक उच्च…

34 minutes ago
भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

 भोपाल भोपाल-इंदौर रोड को होशंगाबाद रोड से कनेक्ट करने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी 'वेस्टर्न बाईपास…

2 hours ago
MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

MP विधानसभा सत्र 20 जुलाई से, भोपाल में धारा 163 लागू, जानिए क्या रहेंगे नए नियम

भोपाल   मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा 19…

3 hours ago
घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं, जिला कोर्ट ने 51 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

इंदौर  घरेलू महिला के काम की कीमत कम नहीं आंकी जा सकती। भविष्य में उसकी…

3 hours ago