CG : झमाझम बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …
रायपुर. मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर जोन का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है. मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.CG-DPR Updates मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में गुरुवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आकाश में बादल छाए रहने के साथ बारिश और बादल गरजने-चमकने की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के शंकरगढ़, कुसमी में 9- 9 सेंटीमीटर, चांदो में 8, पटना में 6, समरी में 5, बलरामपुर, दौरा कोचली में 4-4, बोराई, बिहारपुर, कोटा, रामानुजनगर, मरवाही, चलगली, अंबिकापुर में 3-3, सकरी, भिलाई, रघुनाथ नगर, अहिवारा में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई.
नारायणपुर । जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप…
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में रखे बैग से सोने के…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश…
बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को…
रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर…
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर इलाके से एक बड़ी और बेहद ही रुला…